Movie prime

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये मतदान जारी है। झारखंड की चार लोकसभा सीट (खूंटी, सिंहभूम, पलामू, लोहरदगा) पर मतदान के लिये मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुयी है। वहीं दूसरी तरफ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गये हैं। गौरतलब है कि चारों सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। पहले चरण की 4 सीटों के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 64 लाख 37 हजार 460 वोटर्स करेंगे। 519 बूथ पर वोटिंग होगी।

लोहरदगा लोकसभा सीट के इटकी में मतदान के लिए मतदाता उत्साह के साथ वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 337 में मतदाताओं की काफी भीड़ लगी है। वोटिंग के लिए महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ खूंटी लोकसभा के राज्यकृता अभ्यासिक मध्य विधायक बुंडू में मतदाताओं की भारी भीड़ मतदान के लिए जुटी है. इस लोकसभा क्षेत्र में 80,81 मतदान केंद्र और 82 में वोटिंग के लिए मतदाताओं में भीड़ जुट गई है पोलिंग बूथ पर महिलाओं के साथ साथ युवा वोटर भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे है.  

कौन-कौन उम्मीदवार चुनावी दंगल में  
 
खूंटी लोकसभा सीटः 
INDI Alliance : कालीचरण मुंडा (कांग्रेस)
NDA : अर्जुन मुंडा (भाजपा)

सिंहभूम लोकसभा सीटः 
NDA : गीता कोड़ा (भाजपा)
INDI Alliance : जोबा मांझी (झामुमो)
 
पलामू लोकसभा सीटः 
INDI Alliance : ममता भुइयां (राजद)
NDA : विष्णु दयाल राम (भाजपा)
कामेश्वर बैठा (बसपा)

 लोहरदगा लोकसभा सीटः
NDA : समीर उरांव (भाजपा)
INDI Alliance : सुखदेव भगत (कांग्रेस)
चमरा लिंडा (निर्दलीय)

10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 सीटों पर हो रही वोटिंग 
विदित हो कि,  चौथे चरण में झारखंड सहित देश 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होना है। इन 96 सीटों में झारखंड की 4 और बिहार की 5 सीटें भी शामिल हैं। देश में लोकसभा चुनाव के अब तक तीन चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है। इन तीन चरणों में ही कुल लोकसभा सीट 543 के आधे से ज्यादा 284 सीटों का मतदान सम्पन्न हो चुका है। यानी चौथे चरण की समाप्ति के बाद 380 सीटों का मतदान सम्पन्न हो जायेगा।
 

किस राज्य में किस सीट पर मतदान
 
उत्तर प्रदेश– शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, हरदोई, कानपुर और बहराइच
 
तेलंगाना – आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक, सिकंदराबाद, मल्काजगिरी, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महमूदाबाद और खम्मम

मध्य प्रदेश – देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा
 
आंध्र प्रदेश – श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापट्टनम, अराकू, अनकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नोल्लोर, तिरूपति, राजमपेट और चित्तूर
 
झारखंड – सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू.
 
महाराष्ट्र – नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड.
 
बिहार – दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर
 
पश्चिम बंगाल – बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बर्धमान पुरबा और बीरभूम
 
जम्मू-कश्मीर – श्रीनगर

ओडिशा – कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट