बजट पर बहस निजी हमले तक पहुंचा, राबड़ी ने पूछा- ललन ने अपनी मां-बहन और पत्नी को कितना पढ़ाया?
बजट को लेकर हो रही सियासत निजी हमले तक पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राबड़ी देवी की समझ पर सवाल उठाया। जिसको लेकर बिहार में सियासी पारा हाई है। राबड़ी भी ललन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूछा की ललन सिंह ने अपनी मां-बहन और पत्नी को कितना पढ़ाया है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि महिलाओं को अपमानित करना बंद करें और उनसे माफी मांगे।
दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा संसद में आम बजट पेश किए जाने के बाद बजट पर पूर्व सीएम और विधान परिषद मे विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी का बयान सामने आया था। राबड़ी देवी ने बजट को बिहार के लिए झुनझुना बताया था। राबड़ी देवी ने कहा था कि केंद्र सरकार ने बिहार की हकमारी की है और बिहार की अनदेखी की गई थी। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग केंद्र से की थी।
राबड़ी देवी के बयान पर मुंगेर से जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तंज किया था। ललन सिंह ने दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि राबड़ी देवी तो बजट पर भी प्रतिक्रिया दे रही हैं। कितना लंबा साइन करती हैं, बजट जैसी चीज उनको कहां समझ में आएगी। इसके बाद सीएम नीतीश ने विधानसभा में आरजेडी महिला विधायक रेखा पासवान को कहा था कि महिला न हो कुछ जानती हो, चुप रहो।
जिसको लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि ललन सिंह अपना औरत को कितना तक पढ़ाए-लिखाए हैं कि दूसरी औरत पर आरोप लगाते हैं। ललन सिंह बताएं कि उनकी मां-बहन और पत्नी कितनी पढ़ी लिखी हैं। ललन सिंह को और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगना चाहिए, वह लोग बार-बार महिलाओं का अपमान नहीं करें।