Movie prime

रांची में ऋषभ पंत ने माही के साथ ने मनायी दिवाली, साक्षी ने शेयर किये PHOTOS

 

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत की दिवाली मनाते हुए तस्वीरें सामने आयी हैं। इन तस्वीरों में वह एमएस धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान साक्षी धोनी भी नजर आ रही हैं। इस मौके पर ऋषभ पंत और एमएस धोनी  पारंपरिक कुर्ता पहने नजर आए। इन दोनों के साथ धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं, जिन्होंने क्रीम कलर का स्टाइलिश सूट पहना हुआ था। पंत धोनी के काफी करीब हैं और धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें कई मौकों पर धोनी के साथ देखा गया है। इस बार वह दिवाली के मौके पर धोनी से आशीर्वाद लेने पहुंचे।  सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर माही की पत्नी साक्षी ने शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि साक्षी ने जो तस्वीरें शेयर की है,वह धोनी के रांची आवास की है। 

 

पंत IPL 2024 से कर सकते हैं वापसी

पिछले साल दिसंबर में एक सड़क दुर्घटना में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए थे। वह मरते-मरते बचे। इस दुर्घटना में उनके पैर में कुछ फ्रैक्चर हो गए। इस साल के पहले दो महीनों में उन्हें कुछ सर्जरी से गुजरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने लंबा आराम भी किया। फिलहाल वह पिछले दो-चार महीनों से अपनी क्रिकेट फिटनेस पर काम करते नजर आ रहे हैं। वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। ऐसे में वह निश्चित तौर पर आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी कर सकते हैं।