Movie prime

दिल्ली के मुख्यमंत्री आज झारखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे, इन प्रत्याशियों के लिए जनता से करेंगे वोट की अपील

झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी विनोद सिंह और जमशेदपुर सीट से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के जनता से वोट की अपील करेंगे। साथ ही गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बताते चलें कि जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। भाजपा का एकमात्र उद्देश्य विपक्षी नेताओं को कैद करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी इस्तीफा न देने की वजह बीजेपी की मंशा बताई। बीजेपी जानती है कि अगले 20 साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कोई नहीं हरा सकता। इस कारण उनकी ओर से राजनीतिक साजिश रची गयी और उन्हें झूठे मामले में फंसा कर जेल में डाल दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि अगर हम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें तो यह उनके लिए अच्छा होगा। देश के जिस राज्य में चुनाव हारेंगे, वे उस राज्य के मुख्यमंत्री को पकड़ कर जेल में डाल देंगे।