आतिशी पर भाजपा का तीखा हमला, केंद्र सरकार के खर्चे पर झूठे दावे करने का लगाया आरोप
Jul 21, 2024, 21:40 IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है की आतिशी दिल्ली की वित्त मंत्री हैं और उन्हे केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली में किये जाने वाले सभी सरकारी खर्चों की जानकारी है फिर भी वह उनको लेकर झूठ बोलती हैं, भ्रम फैलाती हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी खुद जानती हैं कि उनकी सरकार का खुद का 2023-24 का बजट 78,800 करोड़ रूपए का था जबकि इसी वर्ष में केन्द्र सरकार ने केवल 24 मदों में दिल्ली में 79,032 करोड़ रुपए खर्च किये।
इस 79,032 करोड़ रूपए के आलावा केन्द्र सरकार ने दिल्ली को सैकड़ों करोड़ रूपए की फेम बसें दी हैं, सैकड़ो करोड़ रूपए सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील, स्वच्छ भारत अभियान एवं नमामि गंगे योजनाओं के अंतर्गत भी दिल्ली को दिए हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने 2023-24 में केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली में खर्च किए पैसे का ब्यौरा जारी कर मांग की हैं कि आतिशी केन्द्र द्वारा बजट आवंटन को लेकर भ्रम फैलाना बंद करें और केन्द्र सरकार एवं दिल्ली की जनता से माफी मांगें।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2023-24 में सीधे कुल 79,032 करोड़ रूपए दिल्ली में खर्च किए जो इस प्रकार हैं :

1. दिल्ली पुलिस 12000 करोड़
2. दिल्ली मेट्रो 9800 करोड़
3. आर.आर.टी.एस 9283 करोड़
4. एन.एच.ए.आई 8000 करोड़
5. भारतीय रेल 3000 करोड़
6. दिल्ली सरकारकर्मियों की पेंशन 4401.35 करोड़
7. दिल्ली विश्वविद्यालय 2603 करोड
8. एम्स दिल्ली 4134 करोड़
9. सफदरजंग दिल्ली 1826 करोड़
10. आर.एम.एल दिल्ली 1272 करोड़
11. लेडी हार्डिंग दिल्ली 768 करोड़
12. इ. एस.आई. 1524 करोड़
13. संस्कृत विश्वविद्यालय 80 करोड़
14. इगनयू 1400 करोड़
15. डी.डी.ए. 8811 करोड़
16. एन.डी.एम.सी. 4198 करोड़
17. सी.पी.डब्ल्यू.डी. 3000 करोड़
18. आई.टी.पी.ओ. 393 करोड़
19. देसाई योगा 24 करोड़
20. जे.एन.यू 518 करोड़
21. जामिया मिलया 552 करोड़
22. आई.आई.टी. 748 करोड़
23. पी.एम. अन्न योजना 500 करोड़
24. क्लीन एयर प्रोग्राम 1000 करोड़
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की बेहतर होगा दिल्ली सरकार अब लोगों को गुमराह करना बंद करे।