Movie prime

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में तीसरे चरण की 4 सीटों के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू

झारखंड में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। वहीं झारखंड के तीसरे चरण (देश के छठे) के लिये आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही नामांकन पर्चा भरने की आखिरी तिथि 6 मई तक है। गौरतलब है कि राज्य में तीसरे चरण में चार सीटों पर मतदान होगा। इनमें रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा सीट शामिल हैं। 

विदित हो कि 29 अप्रैल से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी। जिसके बाद 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 9 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। यहां मतदान 25 मई को होगा। इन सीटों पर तीन वर्तमान सांसदों तथा इतने ही विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रही दो महिला शक्ति भी रांची और धनबाद में चुनाव मैदान में होगी। रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय तथा धनबाद में विधायक अनूप कुमार सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह नामांकन दाखिल करेंगी। दोनों कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगी।

ये करेंगे नामांकन दाखिल
रांची
- संजय सेठ (बीजेपी), यशस्विनी सहाय (इंडिया गठबंधन), देवेंद्रनाथ महतो (JLKM)(JBKSS) 
गिरिडीह - चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू), मथुरा महतो (झामुमो), जयराम महतो(JLKM) (JBKSS) 
जमशेदपुर- विद्युत वरण महतो (बीजेपी), समीर मोहंती (झामुमो)
धनबाद- ढुल्लू महतो (बीजेपी), अनुपमा सिंह (इंडिया)