Movie prime

नए वर्ष पर जानें आज की सभी बड़ी खबरें-

 

पहली खबर- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेत्री राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। राबड़ी देवी आज 66 साल की हो गई हैं। राजद के नेता और कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनका जन्म आज के ही दिन बिहार के गोपालगंज जिले में 1959 में हुआ था। वहीं आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कई बातें बताएंगे- 

दूसरी खबर- 2022 की शुरुआत हो चुकी है। नए वर्ष पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को बधाई दी। वहीं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु सिन्हा ने भी बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

तीसरी खबर- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राज्य भर में समाज सुधार यात्रा पर हैं। इस अभियान के द्वारा वह राज्यवासियों को शराबबंदी कानून को लेकर जागरूक कर रही है। साथ ही लोगों से शराब छोड़ने की अपील कर रहे हैं। वैसे जहां एक ओर मुख्यमंत्री शराब छोड़ने की बात कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ उनके साथ तैनात ऑफिसर होटलों में जाम छलका रहे हैं। 

चौथी खबर- बिहार में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का एक मामला आ चुका है। कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बिहार सरकार ने राज्य के सभी पार्क, राजधानी पटना का गांधी मैदान और गोलघर बंद कर रखा है। मालूम हो कि यह सभी 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं अब राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किया है। 

पांचवी खबर- आज नया साल है। इस मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव तो बिहारवासियों के बीच मौजूद नहीं हैं। लेकिन नेता प्रतिपक्ष और छोटे बेटे तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ लोगों का अभिवादन करने के लिए मौजूद रहे। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी इस मौके पर मौजूद रहीं। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साल के पहले ही दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर जोरदार तंज कसा है। 

छठ्ठी खबर- नए साल में प्रवेश के साथ ही बिहार पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिर्वित होंगे। बिहार के वर्तमान डीजीपी संजीव कुमार सिंघल (एसके सिंघल) इसी वर्ष दिसंबर के अंत में सेवानिर्वित होने वाले हैं। डीजीपी के अलावे कई आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारी भी इस वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले हैं।