Home BIHAR LOCAL NEWS बिहार की सभी प्रमुख खबरें एक क्लिक में- By Shambhavi Shivani Dec 28, 2021, 17:50 IST पहली खबर- राजद विधायक बच्चा पांडे और उनके भाई व पूर्व विधान पार्षद टुन्ना पांडे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों भाइयों पर यह प्राथमिकी उनके चचेरे भाई राकेश पांडे ने ही दर्ज कराई है। यह प्राथमिकी दरौली थाने में दर्ज कराई गई। दूसरी खबर- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा लगातार तुल पकड़ता जा रहा है। जहां एनडीए के नेताओं का इस पर अलग-अलग बयान सामने आ रहा है। वहीं राज्य सरकार के मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं है। तीसरी खबर- बिहार में मौसम ने अपना रंग बदला है। ठंक के मौसम के बीच अब बिहार में आसमानों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार और बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं चौथी खबर- आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल फागू चौहान, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित कई नेता मौजूद रहे। पांचवी खबर- निगरानी की विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली है। निगरानी की टीम ने पटना हाई कोर्ट के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार को 8 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं राजधानी पटना के कंकड़बाग कॉलोनी के पास से इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। छठ्ठी खबर- बिहार की राजधानी पटना में आज बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। यह बैठक अब खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए और कई अहम मुद्दों पर मुहर लगी। बता दें, मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। कैबिनेट ने उनके कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी नहीं दी है। पहले ही दो बार उनका सेवा विस्तार हो चुका है। कैबिनेट ने उनके मंगलमय भविष्य की शुभकामना दी है। FROM AROUND THE WEB LATEST सरल जीवन, ईमानदारी और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे भारत के दसवें राष्ट्रपति कोचेरिल रमन नारायणन Neeli VermaMon,27 Oct 2025 Chhath Sandhya Arghya: छठ महापर्व का आज तीसरा दिन, जानें-सूर्य को संध्या अर्घ्य देने के नियम Neeli VermaMon,27 Oct 2025 मतदान से पहले 'गद्दारी'! चिराग पासवान ने मुस्लिम लीडर को किया पार्टी से बाहर Neeli VermaMon,27 Oct 2025 खेल जगत में महिला खिलाड़ियों के साथ घटा वो हादसा जिसने भारतवासियों का सिर शर्म से झुका दिया Neeli VermaSun,26 Oct 2025 FEATURED